बदायूं, जनवरी 6 -- कुंवरगांव। 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी कुछ दिनों पहले थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में दो गुटों में हुए बवाल में शामिल था और पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। नन्हे पुत्र जियाउद्दीन निवासी ग्राम खासपुर थाना कुंवरगांव को पुलिस ने बदायूं-कुंवरगांव मार्ग पर बाबट मोड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आठ मुकदमे पंजीकृत थे। बीते दिनों गांव खासपुर में उर्स में दो पक्षों के बीच में विवाद हुआ था। दोनों तरफ से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने पूर्व मे इस मामले में 14 आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिए थे। इस मामले मे आधा दर्जन से अधिक वांछित आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इसमें घटना का मुख्य आरोपी नन्हे था। इस पर एसएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.