खालौर में सांसद ने लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
बुलंदशहर, जून 17 -- जहांगीराबाद। ब्लॉक क्षेत्र के गांव खालौर में सांसद डॉ. भोला सिंह ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत घर में आयोजित जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन, आयुष्मान भारत, खाद्य एवं रसद, कृषि तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग उठाई, जिस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर काम पूरा कराने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 281 पात्र लोगों में से 231 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं तथा शेष पात्रों से जल्द कार्ड बनवाने की अपील की। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में 163 लंबित आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन, य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.