नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- MCC AIQ MBBS Stray Vacancy Round 2026 Result Closing Ranks: एमसीसी नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस राउंड में देश भर में ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की सैंकड़ों खाली सीटों का प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस राउंड में हिस्सा लिया था वे परिणाम mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अगर रिजल्ट में कोई गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार अपने लॉगिन पोर्टल पर मौजूद कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम के माध्यम से 20 अक्टूबर तक MCC के ध्यान में ला सकते हैं। स्ट्रे राउंड एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग की 4068 खाली सीटों के लिए आयोजित किया गया था लेकिन इसमें 3108 सीटें ही अलॉट की गई हैं। इसका मतलब अभी भी सैंकड़ों सीटे...