फतेहपुर, फरवरी 18 -- फतेहपुर। कछुआ तस्कर की तलाश में सुल्तापुर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ गांव गई वन विभाग की टीम के हाथ 15 दिन बाद भी खाली हैं। बीते दिनों विभाग की टीम तस्कर के न पहुंचने पर 13 दिन बाद बैरंग ही वापस लौट आई। वहीं विभागीय जांच में अंदरखाने लीपापोती के आरोप भी लगने लग रहे हैं। बता दें कि तीन फरवरी को आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन से करीब 40 लाख रुपये लागत के 148 कछुओं के साथ एक नाबालिग संग कछुआ तस्कर उमेश गिहार निवासी महेशुआ थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया था। जिसके बाद तस्कर चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया। जिससे विभाग की किरकिरी होने के बाद चौकीदार को निलंबित किया जा चुका है। वहीं विभागीय कर्मियों की जांच किए जाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.