खाली सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु
आगरा, अक्टूबर 7 -- आईटीआई में प्रवेश के लिए निर्धारित प्रकिया पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गई हैं। खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 11 अक्तूबर तक आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। तीन चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद करीब नौ सो से अधिक सीटों पर प्रवेश हो चुका है। आईटीआई के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप ने बताया कि आइटीआइ से अभ्यर्थियों के कम जुड़ने की एक प्रमुख वजह रोजगार के बदल रहे विकल्प हैं। खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.