हरदोई, दिसम्बर 19 -- हरदोई। लखनऊ-मुरादाबाद रेलवे रूट पर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से धनबाद की ओर जा रही डाउन दिशा में खाली रैक वाली ट्रेन बघौली यार्ड में पहुंचते ही तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। ट्रेन के इंजन का अचानक पॉवर फेल हो जाने से हरदोई लखनऊ रेल खंड पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब एक घंटे 30 मिनट तक ट्रैक पर आवाजाही बाधित रही। घटना सुबह लगभग नौ बजे की बताई जा रही है। धनबाद चंडीगढ़ एक्सप्रेस के लिए खाली रैक लेकर जा रहा इंजन बघौली यार्ड में मेन लाइन पर आकर खड़ा हो गया। इंजन के पावर फेल होते ही लोको पायलट ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। तकनीकी स्तर पर पॉवर सप्लाई को दुरुस्त करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। वैकल्पिक इंजन की मांग की गई। इंजन के मेन लाइन पर खड़े रहने के कारण डाउन ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.