शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- रोजा। रोजा क्षेत्र के जमुका गांव में सोमवार शाम गोपी नाम के युवक का शव करीब चार बजे एक खाली मकान में लटका मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार गोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना के समय परिवार के लोग खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। यह भी पढ़ें- बलथर में युवक ने अपने ही घर में फंदे से लटककर की आत्महत्या यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.