गाज़ियाबाद, मई 11 -- लिंक रोड थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-एक में सोमवार दोपहर मैक्स अस्पताल के पास खाली पड़े प्लाट पर घास-फूंस और झाड़ियों में आग लग गई। आग पास में बनी झुग्गियों की ओर से बढ़ रही थी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दोपहर करीब पौने तीन बजे वैशाली सेक्टर-एक स्थित मैक्स अस्पताल के पास झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मी दो फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आग अस्पताल के बास खाली पड़े प्लाट में घास-फूंस और झाड़ियों में लगी थी। आग तेजी से झुग्गियों की ओर बढ़ रही थी। अस्पताल, सबस्टेशन, झुग्गी झोपड़ी आपस में सटे हुई थे। दमकल कर्मियों ने होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.