बरेली, अप्रैल 16 -- भमोरा।गेहूं खरीद के लिए खाली बोरे न पहुंचाने पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने कोटेदार को फटकार लगाई है।सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे ने बताया कि सरकार के पास गेहूं खरीदने के लिए बारदाना की कमी है। इस बार गेहूं खरीद के लिए सभी कोटेदारों के पास आने वाले खाद्यान्न के खाली बोरे कोटेदारों के पास से मंगवाने हैं। सभी कोटेदारों को डेढ़ माह पहले मैसेज किया था कि वह लोग खाली बोरे समय से तहसील भेज दें लेकिन आलमपुर जाफराबाद ब्लाक में नौगवां ठकुरान के कोटेदार ने गौर नहीं किया। वह बुधवार की दोपहर नौगवां पहुंची और कोटेदार के बेटे से बोरे न पहुंचाने की बजह जानी, उसने बताया कि वह तीर्थ यात्रा पर चला गया था। यह भी पढ़ें- क्रय नीति के अनुसार गेहूं खरीदने का निर्देश बोरे पहुंचाने में देरी हो गई, इस पर मैडम ने जमकर फटकार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...