खाली बोतल और गुटखा पाउच लौटाइए, पैसे वापस पाइए, दिल्ली में खास योजना पर हो रहा विचार
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- दिल्ली सरकार कचरे की समस्या पर सिन गुड्स जैसे तंबाकू उत्पाद और प्लास्टिक की बोतलों को प्रस्तावित डिपॉजिट रिटर्न स्कीम में लाने की योजना बना रही है। इस योजना में ग्राहक सामान खरीदते समय थोड़ी अतिरिक्त राशि जमा करते हैं और खाली पैकेजिंग वापस करने पर उन्हें वह पैसे लौटाए जाते हैं। सरकार का मानना है कि योजना से रीसाइक्लिंग बढ़ेगी और कचरा नालों, जल स्रोतों या लैंडफिल में नहीं जाएगा।'सिन गुड्स' को योजना में शामिल करने पर विचार पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को बताया कि दिल्ली सरकार 'सिन गुड्स' (जैसे तंबाकू उत्पाद के पैकेट, बॉटल्स आदि) को अपनी प्रस्तावित 'डिपॉजिट रिटर्न स्कीम' यानी जमा राशि वापसी योजना में शामिल करने की योजना बना रही है। दिल्ली सरकार यह पहल कचरे से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.