खाली बाल्टी ले टंकी पर चढ़कर बोले, पानी दो-पानी दो
कानपुर, मई 31 -- कानपुर, संवाददाता। विश्व बैंक ई-ब्लॉक में पेयजल संकट से परेशान लोगों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। डेढ़ महीने से जलापूर्ति ठप होने से नाराज क्षेत्रीय लोग खाली बाल्टियां लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने 'पानी दो-पानी दो' की नारेबाजी कर 'नेता मस्त व जनता त्रस्त' तख्तियां लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जरौली वार्ड के विश्व बैंक ई-ब्लॉक में रहने वाले कमल सिंह, वैभव तिवारी, निर्मला तिवारी, विपिन गुप्ता व शीलू दुबे ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से दुर्गा मंदिर पार्क का सबमर्सिबल पंप खराब होने की वजह से दो हजार लीटर की पानी की टंकी एकदम खाली पड़ी है। भीषण गर्मी में क्षेत्रीय लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। कई बार पार्षद और जलकल विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.