चित्रकूट, अप्रैल 8 -- राजापुर। कस्बा स्थित कौशांबी मुख्य मार्ग में यमुना पुल के पहले पुराने पशु बाजार के पास खाली पड़े प्लाट में मूकबधिर युवक का शव बुधवार सुबह पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर खड़ी बाइक के नंबर के जरिए मृतक की जानकारी जुटाई। मृतक कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने घटना की छानबीन की। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने खाली पडे़ प्लाट में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह मौके में पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एक बाइक खड़ी पाई। इसके अलावा मृतक के पास मोबाइल फोन व 220 रुपये नकद भी बरामद किए। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक का पता कराया। जिसमें जानकारी हुई कि शव कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के रान...