चित्रकूट, फरवरी 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बेड़ीपुलिया के पास खाली पड़े प्लाट में सोमवार को पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस बीमारी से मौत होने की आशंका व्यक्त कर रही है। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने के साथ ही आसपास के थानो मे सूचना भेजी गई है। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे लोगों ने पुलिस को अवगत कराया कि बेड़ीपुलिया के पास आर्यावर्त बैंक के सामने खाली प्लाट में एक युवक पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसे मृत अवस्था में पाया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। देखने से मुंह की बीमारी से पीड़ित प्रतीत हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि मृतक मुंह के कैंसर से शायद पीड़ित था। जिसकी वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.