चित्रकूट, अप्रैल 20 -- मानिकपुर। तहसील क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव के मजरा चमरौंहा में फसल कटने के बाद खाली पड़े खेतों में अचानक लगी आग से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेज हवा चलने की वजह से गांव की तरफ बढ़ती आग को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने खुद पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। आग से केवल खेतों में फसलें कटने के बाद खड़े डंठल ही जले है। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे खाली पड़े खेतों में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में तेज हवा की वजह से आग ने तेजी पकड़ ली। यह भी पढ़ें- तेज हवा से भड़की आग ने लिया विकराल रूप हवा के सहारे लपटें गांव की तरफ तेजी से बढ़ी तो लोग दहशत में आ गए। लोगों के मुताबिक फसलों के सूखे अवशेष और डंठल की वजह से आग ने तेजी पकड़ी। कुछ ही देर में आग ने कई खेतों को चपे...