सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अहमदबाग में स्थित खाली पड़े प्लॉट में आग लग गई। प्लॉट में खड़े दो टेंपों जलकर राख हो गए। फायर बिग्रड़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना रविवार की दोपहर की है। बताया जाता है कि मोहल्ला अहमदबाग में एक खाली पड़े प्लॉट में कूड़े में आग लग गई। आग ने प्लॉट में खड़े दो टेंपों को भी अपने चपेट में ले लिया और भयंकर धुआं उठने लगा। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धुएं की वजह से लोगों का दम घुटने लगा। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब टेंपों जलकर राख हो चुके थे। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं सकी है। माना जा रहा है कि किसी ने जानबूझकर कूड़े में आग लगाई है। कोतवाली सदर बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.