हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गौजाजाली क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें यहां रखे तार के बंडलों तक पहुंच गई। चंद मिनटों में तार के बंडल जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि ये तार एक नेटवर्क कंपनी के थे। गणपति विहार, फेज-2 गौजाजाली में एक खाली प्लॉट में भीषण आग लग गई। किसी अराजक तत्वों के यहां पर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। तारों के जलने के बाद उठा काला धुंआ पूरे इलाके में फैल गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थानीय निवासियों ने दमकल को सूचना दी। 15 मिनट के भीतर दमकल का वाहन पहुंचा और आग पर काबू पाया। एसएफओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड को भेजकर आग को बुझा दिया था। नेटवर्क कंपनी के तार जलकर राख हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.