खाली प्लाट से लाखों की केबल चोरी
झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत मनकुआं स्थित सूर्या प्लांट को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से चोर करीब 1800 मीटर केबल चोरी कर ली। जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही हे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी पर तैनात गार्ड काशीराम राजपूत निवासी फूलपुर गुवावली ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर एसआई नुकुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया गया कि सूर्या प्लांट में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व आसानी से अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, एसआई नुकुल सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.