मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- शहरी क्षेत्र से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. ने कई ट्रैक्टर ट्राली कूड़ा रामपुरी में एक खाली पडे प्लाट में गिरवा दिया। वहीं कुछ कूड़ा वहीं पर रास्ते में डलवा दिया। कूडे की बदबू से स्थानीय लोगों का बुरा हाल हो गया। उन्होंने इसकी सूचना सभासद रजत धिमान को दी। सभासद ने इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। कंपनी व पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। सभासद रजत धिमान ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से इस मामले की शिकायत की। ईओ ने उक्त स्थान से कूड़ा उठवाया। नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कूड़ा उठाने का काम जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. को दिया हुआ है। इस कम्पनी के द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.