फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- कायमगंज, संवाददाता। पुलिस ने जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर दो युवकों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कैश बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली चिलाका आरा मशीन के पीछे खाली पड़ी जगह में कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने बिना देरी किए घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने जब मौके पर छापा मारा तो वहां भगदड़ मच गई। हालांकि, पुलिस ने घेरा बनाकर दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम मोहल्ला चिलाका निवासी नितिन और अभिषेक बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास फड़ से कुल 670 रुपये, ताश के पत्ते, मोमबत्ती और माचिस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.