बरेली, मार्च 12 -- सुभाषनगर के प्रगतिनगर में बुधवार की शाम जल जीवन मिशन के तहत बिछाने के लिए रखे पाइपों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते वहां खड़ा ट्रैक्टर भी इसकी चपेट में आ गया। वहां धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। प्रगति नगर में हर घर जल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए वहां बड़ी संख्या में पाइप एक खाली प्लाट में रखी थी। बुधवार की शाम अचानक में पाइपों में आग लग गई। इससे पहले कि लोगों को पता चलता, पाइपों में आग फैल गई और वहां खड़े ट्रैक्टर तक पहुंच गई। पाइप और ट्रैक्टर आग की लपटों में घिर गए। आसपास के घरों में रहने वाले लोग डर के मारे बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड...