लखनऊ, मई 13 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज कस्बे में घनी बस्ती के बीच एक बैंक के पीछे खाली पड़े प्लाट में रखे कबाड़ में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। कस्बे में खाली पड़े प्लाट पर बाइक के खराब पार्ट्स व लकड़ी के ढेर में अचानक आग लग गई। प्लाट के समीप ही बैंक की पीछे की दीवार थी। जिससे हड़कप मच गया। सूचना पाकर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। खाली प्लाट के आस-पास कई बाइक कारीगरों की दुकानें हैं जिनका कबाड़ एकत्र था। पुलिस ने बाइक कारीगरों को चेतावनी देते हुए सामान एकत्र करने पर कार्रवाई की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...