बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव की घटना घर में रहती थी महिला, ताला लगाकर चली गयी थी बाहर फोटो : इस्लामपुर चोरी-इस्लामपुर के पहाड़पुरा गांव में शनिवार को घर की हालत दिखाते गृहस्वामी। इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने खाली पड़े घर से पांच लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने एक-एक कर चार ताले तोड़ दिए। पीड़ित आकाश गिरी को शनिवार को उनके पड़ोसी ने चोरी की घटना की जानकारी दी। घर में सिर्फ उनकी मां रहती थी। वह भी ताला लगाकर बाहर चली गयी थी। आकाश ने बताया कि वह परिवार के साथ पटना में रहते हैं। यह भी पढ़ें- चंडी में बंद पड़े घर से 6 लाख की चोरी घर में सिर्फ उनकी मां चंचला देवी रहती हैं। तीन दिन पहले घर में ताला लगाकर अपने बीमारी पिता को देखने मसौढ़ी चली गयी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.