खाली पड़े घर से 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी
बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पिताम्बरपुर गांव की घटना इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिताम्बरपुर गांव में चोरों ने खाली पड़े घर से 20 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। गृहस्वामी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले घर में ताला लगाकर पटना चले गये थे। घर खाली पड़ा था। ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट के साथ सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है। अलमारी व बक्सा में लगा ताला भी टूटा हुआ है। चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व कीमती बर्तन चुरा लिये थे। इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.