कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बांग्ला रोड स्थित एक खाली पड़े भूखंड पर शुक्रवार की सुबह फल के प्लास्टिक कैरेट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कैरेट धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान उठे काले धुएं ने आसपास के इलाके को अपने आगोश में ले लिया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की तत्परता से पानी डालकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन इस घटना ने प्रशासन और सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बताया जाता है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां लंबे समय से फल व्यापारियों द्वारा खाली प्लास्टिक कैरेट और अन्य कचरा अनियमित रूप से फेंका जाता रहा है। यह जगह धीरे-धीरे कचरा डंपिंग ज़ोन में तब्दील हो गई है, लेकिन नगर परिषद या संबंधित व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.