पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में जिला नेत्र सहायता समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कई निर्णय लिए गए। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला नेत्र सहायता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आय व्यय के विवरण के बाद अस्पताल 12 लाख के घाटे पर, आय के स्त्रोतों पर विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि अस्पताल परिसर में खाली पड़े भूमि खण्ड में दुकानों का निर्माण कराया जाये। गन्ना समितियों से फेंको मशीन, एनसीटी व अन्य उपकरण उपलब्ध कराये जाये। उन्होंने कहा कि अस्पताल अपनी सेवाऐं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदान करें और अस्पताल में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाये। ये निर्णय सर्वसम्मति से लिये गए। उन्होंने नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। डीएम ने सकारात्मक पहल क...