आगरा, मई 28 -- दुकान को खाली करने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि एक पक्ष ने दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिससे दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोस की दुकान को भी चपेट में ले लिया। पीड़ित मोहन सिंह कुशवाह की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहन सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि उनकी मस्ता की बगीची सब्जी मंडी चौराहा पर हाथरस मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। दुकान का विवाद चल रहा है। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है किशन गुप्ता नामक व्यक्ति उन पर दुकान खाली करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपित ने कुछ समय पहले धमकी दी थी। आरोप है कि 26 मई की रात आरोपित ने दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग ने बगल की ...