कौशाम्बी, जून 22 -- चरवा क्षेत्र के बारोलहा गांव निवासी सत्यें पुत्र स्व. शारदा प्रसाद ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने दरवाजे के सामने खाली पड़ी जमीन पर ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी गिरवा रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव के आधा दर्जन लोग लाठी डंडे से लैश होकर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध किया तो हमलावरों ने पीटना शुरू कर दिया। युवक ने घर में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने घर में घुसकर पीटा। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...