खाली घड़ा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
लोहरदगा, मई 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज के नेतृत्व में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आम जनता को नहीं मिलने के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा की महिला कार्यकर्ता सिर पर खाली घड़ा लेकर इस आक्रोश रैली में शामिल हुईं और राज्य सरकार पर जनता को पेयजल भी उपलब्ध नहीं करा पाने का आरोप लगाया। इसमें पांकी विधानसभा के विधायक शशि भूषण मेहता, भाजपा प्रदेश मंत्री मनीर उरांव, श्रीचंद प्रजापति भी शामिल रहे। लोहरदगा ब्लॉक मोड़ से भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए जिला मुख्यालय के समीप पहुंचे और प्रदर्शन किया। बिजली की किल्लत के विरोध में तख्तियां लिए सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और समाहरणालय मुख्य द्वार के समीप घड़ों को फोड़ा। यह भी पढ़ें- जन समस्याओं का शीघ्र समाधान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.