पाकुड़, अप्रैल 10 -- लिट्टीपाड़ा। दुमका-साहिबगंज मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। थाना क्षेत्र के डहरलंगी गांव के समीप खाली गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में किसी प्रकार जानमाल कि हानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक दुमका की ओर से साहिबगंज की तरफ जा रहा था। डहरलंगी के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। ट्रक पलटते ही उसमें लदे खाली सिलेंडर आसपास बिखर गए। गनीमत यह रही कि सिलेंडर खाली थे और घटना के वक्त वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.