मथुरा, अप्रैल 27 -- थाना अंतर्गत गांव में खाली खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर ट्रैक्टर चालक को घायल कर ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित करण सिंह निवासी जैंत ने पुलिस को दी तहरीर दी। इसमें बताया कि शुकवार सुबह करीब सात बजे उसका ट्रैक्टर चालक खेमो खेत से भूसा लेकर ट्रैक्टर से लौट रहा था। रास्ते में रिटायर्ड दरोगा ओमवीर का खाली खेत पड़ा था, इसमें से ही वह ट्रैक्टर निकाल कर ला रहा था। इसी बात को लेकर ओमवीर और उसके बेटे रणवीर ने ट्रैक्टर को खेत से निकालने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि कहासुनी होने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए ट्रैक्टर चालक खेमो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने ट्रैक्टर पर भी लाठिया...