नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- मराठा आरक्षण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के अनशन का आज यानी मंगलवार को पांचवां दिन है। इसी बीच पुलिस ने जरांगे को आजाद मैदान खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। वहीं हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि आज दोपहर तक प्रदर्शनकारी सड़कों और गलियों को खाली कर दें जिससे आम लोगों को आने-जाने में असुविधा ना हो। मनोज जरांगे ने भी अपने कार्यकर्ताओं से सड़कों को खाली करने की अपील की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि किसी भी हालत में हाई कोर्ट के निर्देशों को लागू किया जाएगा। ऐसे में मराठा प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच टकराव की संभावना बढ़ गई है। एक दिन पहले ही मनोज जरांगे ने कहा था कि वह मराठा आरक्षण के बिना वापस नहीं जाने वाले हैं और इसके लिए वह गोली खाने को भी तैयार हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया था कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.