खालिस्तानी आतंकी पिंदा के मामले में अदालत ने लगाई 23 सितंबर
शामली, अगस्त 14 -- खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा के अवैध हथियार के मुकदमे में अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 23 सितंबर लगाई है। जबकि फर्जी आईडी और दस्तावेज के मामले में 18 सितंबर लगी है। 26 नवंबर 2016 को खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा पंजाब की हाई सिक्योरिटी नाभा जेल तोड़कर वहां से खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के चीफ हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू सहित 6 कैदियों को भागने के बाद कैराना के रास्ते देहरादून भाग रहा था। इस दौरान कैराना पुलिस ने परविंदर को दबोच लिया था जिसके पास से फॉर्च्यूनर गाड़ी में एक एसएलआर गन, एक पंप गन, दो राइफल, हजारों कारतूस और फर्जी आईडी और दस्तावेज बरामद हुए थे। बाद में पंजाब पुलिस मुजफ्फरनगर जेल में बंद परविंदर को अपने साथ पंजाब ले गई थी। वर्तमान में परविंदर पंजाब की बठिंडा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.