मऊ, मई 19 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा ब्लाक के ग्राम खालिसपुर से मुस्तफाबाद -गाढ़ा- रतनपुरा होकर मऊ तक रोडवेज बस के संचालन का शुभारंभ सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। रोडवेज बस स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी महेंद्र मिश्र के स्मृति में चलाई जा रही है। रोडवेज बस को गोरखपुर तक चलाने का अनुरोध क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ मनोज बाजपेई से किया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि ठीक है इसका विस्तार गोरखपुर तक हो जाएगा। ग्राम मुस्तफाबाद के पंडित मुन्ना तिवारी ने पूजा पाठ मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर के साथ हुआ। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी पुत्र देवेंद्र मिश्र तथा क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। रोडवेज विभाग के ...