खालिसपुर में एक साथ बारी बारी से आधा दर्जन गाय की मौत
समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के खालिसपुर गांव में तीन दिनों में किसान विजय कुमार सिंह के एक साथ 07 गायों की मौत हो गई। एक साथ गायों की मरने से किसान पूरी तरह बदहवास हैं। जहर खिलाकर इन गायों को मारने की चर्चा जोर शोर से की जा रही है। हालांकि इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है और न ही किसी बिमारी से मरने का खुलासा हो पाया है। इस मामले में किसान विजय कुमार सिंह ने जहर खिलाकर मारने की आशंका जताते हुये अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने दुश्मनीवश पशु के खाना में जहर मिला दिया है। जिससे हमारे 07 गायों की मौत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.