नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में आए तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम सरकार के मौके पर ढाका पहुंचे थे। जयशंकर ने ढाका में जिया के बेटे तारिक रहमान से निजी रूप से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खत सौंपा। इस खत में शोक संतप्त परिवार के प्रति भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। वहीं खत में पीएम मोदी ने खालिदा जिया के साथ अपनी मुलाकात को भी याद किया। पीएम मोदी ने लिखा, "मुझे जून 2015 में ढाका में बेगम साहिबा के साथ अपनी मुलाकात और बातचीत अच्छी तरह याद है। वह एक दुर्लभ दृढ़ संकल्प और विश्वास वाली नेता थीं, और उन्हें बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त था। उन्होंने बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.