मेरठ, मार्च 5 -- फलावदा थाना क्षेत्र के गांव खालिदपुर में एक युवक को सांप ने डस लिया, जिस गंभीर हालत में मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया। गांव खालिदपुर निवासी मनोज कुमार को अचानक सांप ने डस लिया। उस समय मनोज अपने मकाने में काम कर रहा था। सांप के काटते ही युवक कुछ ही देर में बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत उपचार के लिए मवाना सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से मेरठ रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...