संभल, जनवरी 23 -- मढ़न। हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक महिला का कूचे हुए सिर के साथ शव बरामद हुआ। मृतका गुरुवार को अपनी खाला के दफन में शामिल होने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव सिसौटा निवासी नन्हे की पत्नी शेबुल निशा गुरुवार को अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी जहरा के साथ सिसौटा से जहांगीरपुर शाहाबाद (जनपद रामपुर) अपनी खाला के दफन में गई थी। परिजनों के अनुसार महिला शाम करीब पांच बजे वहां से निकल गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची, जिससे परिजन परेशान हो गए। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात वाहउद्दीनपुर के प्रधान को एक डेढ़ वर्षीय बच्ची मिली, जिसे उन्होंने सुरक्षित अपने घर रख लिया। बच्ची क...