मुजफ्फर नगर, जनवरी 13 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सीएमओ ने ओपीडी संचालन, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर, टीकाकरण कक्ष एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि ओपीडी समय का कड़ाई से पालन किया जाए तथा आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान स्टाफ की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की गई,उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.