हरिद्वार, अप्रैल 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में बुधवार को देर शाम विशेष दीवान सजाकर बैसाख महीने की संक्रांत और खालसा सृजना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कथावाचक संत बलजिंदर सिंह शास्त्री ने खालसा जन्म की कथा और स्थानीय महिला जत्थे ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। कथावाचक संत बलजिंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि बैसाख का पवित्र महीना गुरु गोबिंद सिंह की याद दिलाता है, जिन्होंने पांच प्यारे और खालसा की स्थापना कर सिक्ख धर्म को निहाल किया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि परमात्मा के बिना कोई रक्षक, हितैषी, सहायक नहीं है। परमात्मा को सदैव याद रखो। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी और कीर्तन से किया निहाल-- फोटो उसके आगे सुख शांति की अरदास करें। पूरे विश्व के इतिहास में गुरु गोबिंद जैसा कोई गुरु और शिष्य ...