संभल, अप्रैल 20 -- गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार, बदायूं रोड (पथरा) में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी खालसा साजना दिवस व वैशाखी पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 8:00 बजे निशान साहिब चोला साहिब की सेवा के उपरांत सुखमनी साहिब का पाठ हुआ, जिसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। इस अवसर पर रागी जत्था भाई सतेन्द्र सिंह ने अपने साथियों के साथ शब्द-गुरबाणी का गायन किया। सिख मिशन से भाई जगदेव सिंह ने दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के जीवन और खालसा पंथ की स्थापना के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु जी ने 1699 में बैसाखी के दिन आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की। शाहजहांपुर से आए भाई अंशुल सिंह सितारा ने शब्द कीर्तन से साध संगत को जोड़े रखा। अंत में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई बलवंत सिंह और भाई सतनाम सिंह ने शब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.