बोकारो, अप्रैल 14 -- बेरमो/करगली, प्रतिनिधि। 13 अप्रैल 1699 में वैशाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की याद में खालसा साजना दिवस सह वैशाखी का पर्व फुसरो के करगली स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में दीवान साहिब को भव्य ढंग से सजाया गया था, जहां गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ, शबद कीर्तन का दरबार लगा। जहां सिख समुदाय के श्रद्धालुओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेका। गुरुद्वारा के ज्ञानी बाबा गुरमीत सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दशमेश पिता गुरु गोविन्द सिंह ने धर्म की रक्षा और नेकी के लिए पंज प्यारे बनाया और अमृत छका कर खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह भी पढ़ें- बैशाखी पर सजा भव्य कीर्तन-दरबार, संगत हुई निहाल यहां पुरुष व महिला संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.