रिषिकेष, अप्रैल 13 -- नगर में खालसा सजना दिवस (बैसाखी पर्व) धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में मर्यादा के अनुरूप अमृत संचार आयोजित हुआ और श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार को प्रेमनगर बाजार स्थित मुख्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, डोईवाला में अमृत संचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमृत पान के बाद श्रद्धालुओं को सिख रहत मर्यादा के नियमों और अनुशासन की विस्तार से जानकारी दी गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंच प्यारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सुबह से ही गुरुद्वारे में संगत का तांता लगा रहा। सरदार हरमिंदर सिंह और सरवन सिंह ने कहा कि गुरु महाराज की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं और अनुशासित, सेवा भाव से युक्त जीवन जीने की राह दिखाती हैं। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी के ...