रुडकी, अप्रैल 14 -- रुड़की, संवाददाता। गुरुद्वारा सत्संग सभा सिविल लाइन, जादूगर रोड में खालसा पंथ के सिरजना दिवस बैसाखी पर्व को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सजे भव्य कीर्तन दरबार में दूर-दूर से आई संगत ने भाग लेकर गुरबाणी का आनंद लिया। कीर्तन दरबार में कमलजीत सिंह एवं भाई नितिन सिंह ने अपनी मधुर वाणी से कीर्तन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत शबद-कीर्तन से पूरा दरबार वाहेगुरु के नाम से गुंजायमान हो उठा। कीर्तन उपरांत अरदास कर देश की सुख-समृद्धि, अमन और शांति की कामना की गई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजन यह भी पढ़ें- केदली गुरुद्वारा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.