नई दिल्ली, मार्च 14 -- Iran War Updates: ईरान और अमेरिका-इसराइल गठबंधन के बीच जारी संघर्ष अब अपने सबसे विनाशकारी चरण में पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि अमेरिकी सेना ने एक बड़े हवाई हमले में ईरान के 'क्राउन ज्वेल' कहे जाने वाले खार्ग द्वीप (Kharg Island) के सभी सैन्य ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य ईरान पर 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को फिर से खोलने के लिए दबाव बनाना है। खार्ग द्वीप ईरान का सबसे प्रमुख तेल निर्यात टर्मिनल है। इस पर हमले का सीधा मतलब ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर प्रहार करना है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर खड़े पांच अमेरिकी वायु सेना के रिफ्यूलिंग (ईंधन भरने वाले) विमानों को निशाना बनाया गया है। हमले में वि...