कोडरमा, मई 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्क्कर्ष अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड के गाड़ियाई पंचायत अंतर्गत खारियोडीह बिरहोर बस्ती में बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- सबसे दूर, सबसे पहले अभियान तेज, राजघाटकोल गांव में ट्रांजिट वॉक आयोजितशिविर का उद्देश्य उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित शिविर का उद्देश्य बिरहोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ना था। शिविर में आधार पंजीकरण एवं संशोधन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धा, विधवा, जनजातीय एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित आवेदन लिए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा गोद भराई, अन्नप्राशन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। राशन कार्ड एवं पशुधन योजना के तहत भी आवेदन प्राप्त हुए।स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में 82 लोगों...