पीलीभीत, मार्च 24 -- कलीनगर। रविवार रात कलीनगर तहसील क्षेत्र में खारजा नहर मोड़ पर लकड़ी से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह डीसीएम प्रयागराज से सितारगंज जा रही थी। चालक ने बताया कि कोहरे और अचानक आई मोड़ से गाड़ी फिसल गई। सोमवार सुबह क्रेन की मदद से डीसीएम निकाली गई। इससे पहले भी इस मोड़ पर कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मोड़ जोखिम भरा है। एक ओर नहर, दूसरी ओर खाई और घनी झाड़ियां होने से सामने से आने वाला वाहन नजर नहीं आता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मोड़ पर सड़क का चौड़ीकरण कराने झाड़ियां कटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.