चांद मोहम्मद, मार्च 2 -- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर से उत्तराखंड के शिया मुसलमानों में मातम है। समुदाय ने उन्हें शहीद करार देते हुए अमेरिका और इजरायल को जमकर कोसा। शोकसभाएं (मजलिस) आयोजित कर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी गई। गम में लोगों के आंसू छलक पड़े। मुस्लिम संगठनों और संयुक्त नागरिक संगठन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों की हत्या करार दिया है। समुदाय ने ईरान और अरब में फंसे भारतीयों को वापस लाने की अपील की है। देहरादून ईसी रोड स्थित इमामबारगाह एवं मस्जिद में अंजुमन मोईनुल मोमिनीन की ओर से मजलिस आयोजित की गई। इमाम मौलाना शहंशाह हुसैन जैदी ने तकरीर की। कहा कि खामेनेई की शहादत खाली नहीं जाएगी, ईरान इसका माकूल जवाब देगा और हक की जीत होगी।शिया मुसलमानों के घर-घर में मातम का माहौल वह...