नई दिल्ली, मार्च 1 -- Iran US Israel war update: इजरायल और अमेरिका द्वारा मिलकर किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है। गुस्साए ईरान ने मिडल-ईस्ट में मौजूद तमाम अमेरिकी ठिकानों और अमेरिकी सहयोगियों पर हमले करना शुरू कर दिया है। इस हमले की वजह से पूरा मिडल-ईस्ट लगभग बंद पड़ा हुआ है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट ठप्प हैं और लोग फंसे हुए हैं। सबसे सुरक्षित स्थान कहे जाने वाले गल्फ देश आज आशंका की स्थिति में घिरे हुए हैं। हालांकि, इसके बाद भी न तो ईरान की तरफ से और न ही इजरायल और अमेरिकी की तरफ से किसी तरह की शांति की बात सामने आई है। ईरान ने कहा कि है कि खामेनेई की मौत का ऐसा बदला लिया जाएगा,जो न तो अमेरिका ने और न ही इजरायल ने कभी सोचा होगा। वहीं अमेरिकी के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की इस धमकी का जवाब देते हुए कहा ...