कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई के शोक में शहर के ग्वालटोली स्थित इमामबाड़ा हाजी अख़्तर हुसैन मक़बरा में मजलिस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलाना वसी हसन ख़ान ने ख़िताब किया। उन्होंने कहा कि आज भी इंसान को हक़ और बातिल (सत्य व असत्य) के दरमियान फ़ैसला करना होगा। उन्होंने कहा कि हर इंसान की ज़िम्मेदारी है कि वह ज़ुल्म का विरोध करे और सच का साथ दे। मजलिस की निज़ामत ताज कानपुरी और फुरकान कानपुरी ने की। मजलिस में ऐमन रिजवी, अहसन रिज़वी, इब्ने हसन ज़ैदी, डॉ. ज़ुल्फ़िकार अली रिज़वी, अहसान हुसैन, क़ैसर अब्बास और मुन्तज़िर हसन, आसिफ़ अली रिज़वी, हसन आबिदी,अनवार अहमद सज्जादी, नज़रे आलम जाफ़री भी मौजूद रहे। मजलिस के समापन पर मुल्क व दुनिया में अमन-ओ-अमान की कामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.