तेहरान, फरवरी 5 -- अमेरिका और ईरान के बीच ओमान में परमाणु मसले पर वार्ता होनी है। इसके बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई को लेकर कहा है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि ईरान ने परमाणु मसले पर बात नहीं मानी तो फिर हमले का खतरा बना रहेगा। एनबीसी के रिपोर्टरों ने खामेनेई को लेकर ट्रंप से सवाल पूछा था। इस पर ट्रंप ने तीखा जवाब देते हुए कहा, 'मैं कहूंगा कि खामेनेई को चिंतित होना चाहिए।' माना जा रहा है कि अमेरिकी सरकार वार्ता से पहले ईरान पर दबाव बनाए रखना चाहती है। इस बीच अमेरिका के साथ वार्ता की जानकारी ईरान ने भी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता शुक्रवार को ओमान में होगी। ईरान में पिछले महीने देशव्यापी विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.